''28 को हर हाल में होगा रोडवेज का चक्का जाम''

punjabkesari.in Monday, Dec 25, 2017 - 02:41 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 28 दिसम्बर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी चंडीगढ़ डिपो की संयुक्त बैठक रविवार को राज्य महासचिव व कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बलवान सिंह दोदवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि रोडवेज कर्मियों की मांगें काफी लम्बे समय से लम्बित पड़ी है। वह काई दफा मांगों को पूरा करवाने के लिए परिवहन मंत्री से मिल चुके है लेकिन कोरे आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। जिस कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। इसी के परिमाणस्वरूप रोडवेज कर्मियों ने 28 दिसम्बर को राज्यव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर उनके आन्दोलन को दबाना चाहती है लेकिन सरकार अपने इरादों में कभी कामयाब नहीं होगी। हड़ताल हर हाल में होगी। हड़ताल को लेकर चंडीगढ़ डिपो के कर्मचारियों में काफी उत्साह है। चंडीगढ़ डिपो का प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static