किराएदार पर किया हमला, 5 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 05:30 PM (IST)

चरखी दादरी(ब्यूरो):गांव फौगाट में मकान की मुरम्मत व रंग रोगन करवाने को लेकर हुए झगड़े में मकान मालिक व उसके परिजनों ने किराएदार पर हमलाकर कर दिया। पुलिस ने इस सम्बंध में पीड़ित की शिकायत पर 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव फौगाट निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से बुडौली का रहने वाला है। उसने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से गांव फौगाट में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित ने बताया कि मकान मालिक ने उसे कहा था कि वह उनके मकान की मुरम्मत व रंग पेंट करवा दे।

इसके बदले वे मासिक किराया नहीं लेंगे तथा 5 से 7 वर्ष तक वह बिना किराया दिए रह सकता है। ऐसे में उसने 60 हजार रुपए खर्च कर मकान की मुरम्मत व रंग-पेंट करवा दिया। यह कार्य पूरा होते ही अब उक्त लोगों ने उसे मकान खाली करने के लिए कहा। इस पर उसने अपना किराया काटकर बाकी पैसे वापस देने के लिए कहा तो वे भड़क गए तथा 2 महिलाओं सहित 3 लोगों ने उस पर डंडों व लाठियों से हमला कर दिया। जिससे उसे गहरी चोटें लगी। बाद में उक्त लोगों ने उसका सामान भी मकान से बाहर फैंक दिया तथा दोबारा वहां आने से जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static