राष्ट्रव्यापी हड़ताल में दिखा कर्मियों का गुस्सा: धनखड़

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 10:31 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय): केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर की गई 2 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारी व मजदूर वर्ग का गुस्सा सड़कों पर आया। इससे यह जाहिर हो गया कि समय आने पर कर्मचारी वर्ग की नाराजगी केंद्र व प्रदेश सरकार को काफी भारी पड़ेगी। 

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़ व वित्त सचिव दिलबाग अहलावत ने वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार पर कर्मचारी वर्ग के आंदोलन को दमनकारी नीति के तहत दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एस्मा जैसी धाराएं लगाकर कर्मचारी वर्ग को प्रताडि़त करने का सरकार प्रयास कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश की उच्च अफसरशाही पर भी आरोप लगाया कि वह कर्मचारी वर्ग की वास्तविक स्थिति से सरकार को अवगत ही नहीं करवाना चाहती।

मुख्यमंत्री के बयान पर सर्व कर्मचारी संघ ने जताया ऐतराज 
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेताओं ने मुख्यमंत्री द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को राजनीति से प्रेरित बताने वाले बयान की ङ्क्षनदा की है। उन्होंने कहा कि अगर जनसेवा के विभागोंव रोजगार को बचाने और चुनाव घोषणा पत्र में किए वायदों को अमल करवाने के लिए हड़ताल करना राजनीति करना है तो कर्मचारी व मजदूर इस राजनीति को डंके की चोट पर करेंगे। इस पर कोई रोक नहीं है। पुलिस दमन एवं गिरफ्तारियों के बावजूद रोडवेज की अधिकतर बसों का चक्का जाम रहा। कल गिरफ्तार किए गए रोडवेज के सभी नेताओं को देर रात निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static