फरीदाबाद में हुआ IPS हनीफ कुरैशी का ट्रांसफर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2016 - 02:26 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा(र्आइपीएस) के दो अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानातंरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सुभाष यादव को हनीफ कुरैशी की जगह पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज तथा कुरैशी को यादव के स्थान पर नियुक्त किया गया है।
 

इसके अलावा पूर्व आईएएस और हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुडग़ांव के महानिदेशक एस.पी. गुप्ता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हिपा गुडग़ांव में स्थित हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static