वीडियो में देखें, पति ने महिला की कनपटी पर मारी गोली...गर्दन की हड्डी में फंसी

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2016 - 12:54 PM (IST)

पलवल: हरियाणा के पलवल कैंप थाना क्षेत्र मोहननगर में एक विवाहिता को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पलवल के एक निजी अस्पताल के वेंटीलेटर पर लेटी महिला का नाम प्रियंका है और उसी के पति ने उसकी कनपटी पर गोली मारी। फायर करते ही गोली महिला के गर्दन की हड्डी में जा फंसी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली मारने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। 

 

पूछताछ में पता चला कि घायल महिला अपने पति के साथ मोहनगर में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस का कहना है कि घायल महिला अभी बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में दाखिल मिली थी उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static