Teacher''s day: रिटायरमेंट के बाद भी 71 साल की उम्र में भर रहीं जिंदगियों में सुर

punjabkesari.in Monday, Sep 05, 2016 - 01:29 PM (IST)

फरीदाबाद: हरियाणा में फरीदाबाद जिले की ऊषा किरण शर्मा ने 71 साल की उम्र में एक मिसाल कायम की है। शिक्षक दिवस के मौके पर इस टीचर की प्रेरणादायक कहानी से आज हम आपको अवगत करवाएंगे, जिसने सैकड़ों बच्चों की जिंदगी को सुरों से सजा दिया। 

 

रिटायरमेंट के बाद भी हौंसले जवां
सैक्टर-10 निवासी ऊषा किरण ने बताया कि उनका पूरा जीवन स्वर साधना में ही बीत रहा है। ईश्वर से मिले हुनर को वो शहर की युवा पीढ़ी को बांट रही हैं। युवा पीढ़ी शास्त्रीय संगीत से दूर होती जा रही है, जो लोग इसकी शिक्षा देते हैं, उनकी फीस इतनी अधिक होती है कि सीखने की चाह रखने वाले इससे दूर हो जाते हैं। इसलिए रिटायरमेंट के बाद उन्होंने युवाओं को शास्त्रीय संगीत से जोड़ने का बीड़ा उठाया। 

 

उनका कहना है कि शरीर जरूर बूढ़ा हो चुका है, लेकिन हौंसले अब भी जवां हैं। वे शास्त्रीय गायन व नृत्य से जोड़कर जीवनदर्शन समझा रही हैं। ऊषा किरण के शहर में कई शिष्य हैं, जो विभिन्न संस्थानों में बतौर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। 

 

ऊषा किरण शर्मा ने बताया कि उनकी नजर में संगीत साधना है। इसके माध्यम से जीवनदर्शन समझ आता है। मेरे लिए यह पैसा कमाने का जरिया नहीं है। मैंने हमेशा बच्चों को इस तरह से गायन व नृत्य सीखने के लिए प्रेरित किया है, जिससे कि वे जीवन में सही ढंग से जी सकें। समाज के लिए भी प्रेरणा बनें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static