दम्पति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महिला की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 12:11 PM (IST)

भूना(पवन): ढाणी डुल्ट गांव में खाना खाकर सैर करने निकले दम्पति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ढाणी डुल्ट निवासी पवन कुमार व उसकी पत्नी विनोद कुमारी रविवार देर सायं डिनर करके डुल्ट रोड पर सैर करने निकले थे। जब वे सैर कर रहे थे, पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दम्पति को उपचार के लिए भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार मुहैया करवाकर दोनों को अग्रोहा रैफर कर दिया। विनोद कुमारी के सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी मृत्यु हो गई। जबकि उसके पति का उपचार चल रहा है। अस्पताल से रूक्का मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है। मृतका का पति स्कूल में टीचर बताया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static