मौसम ने ली करवट, दिनभर छाई रही धुंध

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 11:30 AM (IST)

फतेहाबाद (ब्यूरो):सर्द मौसम के शुरु होते ही सारा दिन धुंध सी छाई रहती है। जिसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के उजाले में भी वाहन चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 16 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है और अब रात के समय में ठंड बढऩा शुरू हो जाएगी। बुधवार को दिन के समय तापमान 32 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया वहीं रात के समय में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई रात के समय 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static