महिलाओं को राशन डिपो आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण : नैना चौटाला

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 08:53 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो): प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर सही मायने में बराबरी का हक दिलाया है। महिलाओं के उत्थान और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने की दिशा में यह फैसला मील का पत्थर साबित होंगा। यह बात बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नैना सिंह चौटाला ने गुरुग्राम में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही। आज शनिवार को गुरुग्राम के जजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक नैना चौटाला का ढोल-नगाडों व पुष्प वर्षा करके जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम के दौरान विधायक नैना चौटाला ने सैकड़ो महिलाओं को विधिवत रूप से जननायक जनता पार्टी में शामिल करवाया।

नैना सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जजपा-भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बना रही है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश में हरी चुनरी चौपाल के नाम से आयोजित की गई महिला चौपालों में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए आए अनेकों सुझावों को अब प्रदेश सरकार धरातल पर लागू करने में लगी हुई है। राशन डिपो में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने का काम किया है। पंचायती राज संस्थाओं में चुनी हुई महिलाओं द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली 100  महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी देकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहां उनका सम्मान बढ़ाया वहीं महिलाओं के हौसलों को नई उड़ान भी प्रदान की। इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, अनंतराम तंवर, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण, पूर्व विधायक गंगाराम, राष्ट्रीय प्रवक्ता दलबीर धनखड़, सुबे सिंह बोहरा, ऋ षिराज राणा, महिला जिला अध्यक्ष, एससी सेल के जिला अध्यक्ष जेई अमरनाथ, अनु पटौदी, रितु कटारिया, पूर्व विधायक रामबीर पटौदी, विभा पांडे, कर्नल सुखविंदर राठी, अतर सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Recommended News

Related News

static