पड़ोसी ने किया युवती से रेप, आरोपी फरार
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 10:46 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक युवती के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 14 जून 2026 को आरोपी युवक उसके पड़ोस में ही रहने वाला है। आरोपी ने पीड़िता की असहमति के बावजूद जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद से पीड़िता काफी सहमी हुई थी और हिम्मत के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।