मानेसर में हुए बवाल पर करीब 50 अरेस्ट, पहुंचे जेल

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 08:47 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो आईएमटी मानेसर में न्यूनतम मजदूरी लागू किए जाने की मांग को लेकर श्रमिकों द्वारा किए गए उपद्रव मामले में पुलिस ने 56 लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। शुक्रवार को शाम को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जिला कोर्ट में पेश जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इसके बाद उपद्रव कर रहे लोगों की वीडियो व फोटो के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों के प्रभारियों के अलावा क्राइम ब्राच की टीमें शामिल रही हैं।


दरअसल, अपनी मांगों को लेकर श्रमिक मानेसर में हड़ताल पर बैठे थे। जबकि जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू की हुई थी। ऐसे में पुलिस ने जब श्रमिकों को वहां से चले जाने को कहा तो उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने श्रमिकों को खदेड़ा तो प्रदर्शनकारी भडक़ गए और उन्होंने बवाल कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने के साथ पुलिस की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं पथराव कर काफी नुकसान पहुंचाया। जिसके बाद से ही पुलिस की टीमें उपद्रव करने वाले कर्मचारियों को तलाश कर रही थी। पुलिस ने कई अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया हुआ है और उनसे पूछताछ जारी है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस और आरोपियों की पहचान कर रही है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।


आईएमटी थाने में केस दर्ज:
तोडफ़ोड़ करने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना आईएमटी मानेसर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने 56 लोगों को अरेस्ट किया है। शुक्रवार को शाम को पुलिस इन्हें जिला कोर्ट में लेकर आई। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भौंडसी जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता का कहना:
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आईएमटी मानेसर में कुछ लोगों द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोडफ़ोड़ की थी। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।


डीसी ने जारी किया वीडियो संदेश जारी:
डीसी ने वीडियो संदेश जारी कर श्रमिकों से अपील कि कि किसी शरारती तत्वों के बहकावे में न आए और सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करें। क्योंकि सरकार की तरफ से सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है। कर्मचारियों की मांग जब पूरी हो चुकी हैं तो वे काम पर लौट जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static