साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, ट्रांसफर कराए 1.65 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 10:02 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो) : साइबर सिटी गुरुग्राम में जालसाजों ने जालसाजों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर उनसे एक करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये की ठगी कर डाली। जालसाजों ने सरकारी अधिकारी बनकर महिला को करीब तीन महीने तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाएं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-56 के जलवायु विहार सोसाइटी में रहने वाली 76 वर्षीय किरण अस्थाना ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी जालसाजों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया और खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताया। ठगों ने दावा किया कि उनके लैंडलाइन नंबर और पहचान विवरण का उपयोग धनशोधन, ड्रग तस्करी और अन्य अवैध लेनदेन जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में किया गया है। 

 

जालसाजों ने बुजुर्ग महिला को डराया और उनको डिजिटल अरेस्ट करने के लिए फोन में अमेरिका की सिग्नल ऐप को डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया। ऐड फोन में डालने के बाद जालसाज लगातार वीडियो और वॉयस कॉल के जरिए उन पर नजर रखने लगे और उन्हें बताया गया कि वे डिजिटल अरेस्ट के तहत जांच के घेरे में हैं।इकानूनी कार्रवाई और जेल जाने के डर से घबराकर महिला ने जालसाजों की हर बात माननी शुरू कर दी। जालसाजों ने महिला को 16 फरवरी से लेकर 25 मई तक लगभग तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।  

 

पीड़िता ने अपने निजी बैंक के दो अलग-अलग खातों से कुल नौ बड़े लेनदेन किए गए। सबसे पहले उन्होंने 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए और उसके बाद 65 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। ऐसे करते हुए नौ बार में जालसाजों को महिला ने एक करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यह रुपये अलग-अलग कई खातों में भेजे गए। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने 31 मई को मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज करने के बाद जिन खातों में रुपये भेजे गए थे, उनकी जानकारी जुटाई गई और सभी खातों को सीज करवाया। मामले में आगामी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static