वसंत विहार में भव्य वाल्मिकी मेला 13 को, दो दशक के बाद होगा ऐसा कार्यक्रम, बड़े संतों का आगमन : पार्षद हिमानी जैन

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 02:23 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): आरके पुरम विधानसभा के बसंत गांव में 13 अक्टूबर रविवार को भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन किया रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन और वसंत विहार पार्षद हिमानी जैन इस वाल्मिकी मेले का आयोजन कर रहे हैं।

 

 

  बसंत गांव में दो दशक बाद भव्य वाल्मिकी मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजनकर्ता अभिषेक जैन ने बताया मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मेले में बच्चों के लिए फूड स्टॉल और झूले लगवाएं जा रहे हैं। साथ ही भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें वाल्मिकी भजनों के सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक पवन द्रविड़ अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जैन ने बताया कि मेले में वाल्मिकी आश्रम, नेहरू पार्क से बाबा विराट नाथ जी महाराज सहित कई संत महंत पधार रहे हैं। मेले में उनके विशेष आशीर्वचन होंगे। इसके साथ यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई है। 

 

 

 अभिषेक जैन ने बताया कि क्षेत्र में दो दशक बाद इस तरह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें आसपास के क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त शिरकत करेंगे। इसको देखते हुए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की निश्चित समय पर आकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

 

 

वसंत विहार की पार्षद हिमानी जैन ने बताया की मेले में आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं मिले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया इसके लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static