एनआरइंश्योर’विदेश में रहने के बावजूद भारत में जारी रखेंगा स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा :मुख्य तकनीकी अधिकारी अमरनाथ सक्सेना
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 07:32 PM (IST)
गुड़गांव ब्यूरो : भारत की प्रमुख निजी सामान्य बीमा कंपनी, बजाज जनरल बीमा लिमिटेड (पूर्व नाम बजाज आलियांज़ जनरल बीमा कंपनी लिमिटेड) ने आज अपनी प्रमुख खुदरा स्वास्थ्य बीमा योजना माय हेल्थ केयर प्लान (एमएचसीपी) में एक नए अतिरिक्त लाभ की घोषणा की है एनआरइंश्योर। अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) और प्रवासी भारतीयों (ओसीआई) के लिए तैयार किया गया यह अतिरिक्त लाभ एमएचसीपी योजना में मूल पॉलिसी प्रीमियम पर 35 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है।
एनआरइंश्योर का उद्देश्य उन अनिवासी भारतीयों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करना है, जो विदेश में रहने के बावजूद भारत में अपने लिए स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा बनाए रखना चाहते हैं। इस अतिरिक्त लाभ को नई पॉलिसी खरीदते समय चुना जा सकता है। पात्र ग्राहक अपने अनिवासी भारतीय/प्रवासी भारतीय दर्जे की घोषणा कर तथा निर्धारित दस्तावेज जमा कर छूट प्राप्त कर सकते हैं। माय हेल्थ केयर योजना के अंतर्गत नई पॉलिसी लेने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध यह सुविधा अनिवासी भारतीयों और प्रवासी भारतीयों को कम प्रीमियम का लाभ उठाते हुए भारत में स्वास्थ्य सुरक्षा की निरंतरता बनाए रखने का अवसर देती है। मूल पॉलिसी के अंतर्गत सभी विशेषताएँ, लाभ और प्रतीक्षा अवधि पूर्ववत रहेंगी, जिससे निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
लॉन्च के अवसर पर बजाज जनरल बीमा के मुख्य तकनीकी अधिकारी (वाणिज्यिक) अमरनाथ सक्सेना ने कहा कई अनिवासी भारतीयों के लिए भारत आज भी घर जैसा ही है केवल भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य देखभाल योजना और भविष्य में भारत लौटने की तैयारी के दृष्टिकोण से भी। हालांकि विदेश में रहते हुए भारत में स्वास्थ्य बीमा खरीदना और प्रबंधित करना कई बार कठिन हो सकता है। एनआरइंश्योर के माध्यम से हम इस आवश्यकता को पूरा कर रहे हैं। हम अपने अनिवासी और प्रवासी भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम पर विशेष छूट प्रदान कर रहे हैं, साथ ही एक विश्वसनीय स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत निरंतर और परिचित सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।