आप भी करते हो गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग तो हो जाओ सावधान, पुलिस कर रही ये कार्रवाई

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 02:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करते हो तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। गुड़गांव पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के चालान कर भारी भरकम जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही 255 वाहन चालकों के पुलिस ने चालान कर 12 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, यह विशेष अभियान 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच चलाया गया था। एक महीने के विशेष कैंपेन के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन के मुताबिक, पुलिस का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुगम बनाकर  सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम व सुरक्षित करना है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी हैं, जिससे स्वयं तथा दूसरों की जान/माल को क्षति पहुंचती है। इस तरह की दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए पुलिस द्वारा नियमित रूप से लोगों को विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर भी लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया जाता है। 

 

पुलिस द्वारा ट्रक यूनियन प्रधान/ड्राइवरों, कंपनियों के कर्मचारियों/ड्राइवरों, बस ड्राइवरों, स्कूल की बसों के ड्राइवरों व ऑटो रिक्शा चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता पाठशालाएं आयोजित करके जागरूक किया जाता है।वाहन चालकों के लिए लेन को पृथक करने के लिए अक्सर सड़क पर चिन्ह बनाए गए है। जिसमें सबसे बाई लेन में भारी वाहन, बीच में हल्के वाहन ओर दाहिनी लेन ओवरटेक करने के लिए प्रयोग की जानी चाहिए। कुछ वाहन चालक फिर भी यातायात के नियमों की उल्लंघना करते है, जिनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। पुलिस द्वारा लेन ड्राइविंग को व्यवस्थित कराने के लिए की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप सड़क हादसों में कमी आ रही है और वाहन सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static