नेशनल हाइवे पर सेक्टर 66 तिराहा बन रहा ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण
punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 07:58 PM (IST)

बादशाहपुर, 28 नवम्बर (अजय): नेशनल हाइवे जो हमारे देश की सड़क नेटवर्क का मुख्य तंत्र है, जिसका मकशद सुरक्षित और सुखद यात्रा का मुख्य लक्ष्य होता है। लेकिन बावजूद इसके बादशाहपुर में नेशनल हाइवे सोहना रोड बादशाहपुर में बड़ा जाम का कारण बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों को समस्याएं आ रही हैं और समय की बर्बादी हो रही है। जिसका मुख्य कारण सोहना रोड पर बादशाहपुर में सेक्टर 66 का तिराहा बड़ी वजह है, जहां वाहनों की विभिन्न बार गलत एंट्री से अकसर जाम लगा रहता है, जिससे कई बार यह जाम बादशाहपुर बाजार से भी आगे राधा कृष्ण मन्दिर तक सुबह व् शाम के वक्त तो हमेशा रहता है।
बादशाहपुर सेक्टर 66 तिराहा पर हो रहे ट्रैफिक जाम के कई प्रमुख कारण है। जिसमे इस क्षेत्र में बढ़ती वाहनों की संख्या मुख्य जाम का कारण भी है। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों की अनावश्यक उल्लंघन, लोगों की असवेदनशीलता और स्वार्थपरता भी इस समस्या का कारण बन रही है। इस समस्या को हल करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। पहले यातायात नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक है। वाहन चालकों को सड़क का सही उपयोग करना चाहिए, और वाहन पार्क करने के लिए सही स्थान का चयन करना चाहिए।
दूसरे यातायात के प्रबंधन में सुधार करना चाहिए। सड़कों पर सिग्नल, विभाजन और डिवाइडर का सही तरीके से प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण होता है। सबसे महत्वपूर्ण उपायों की बात करें तो लोगों का कहना है कि इस तिराहा पर आमने सामने ट्रैफिक आने से जाम लगत है इसलिए इसको बंद कर देना चाहिए इसके विकल्प में इस तिराहा के 100 मीटर आगे और पीछे दिल्ली की तर्ज पर यू टर्न बनाने चाहिए ताकि जाम न लगे और ट्रैफिक बिना रुके धीरे धीरे चलता रहे। इस समस्या के हल के लिए यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा नियमों के उचित कदम चाहिए। यातायात नियमों का मानना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, और सड़क सुरक्षा के लिए सड़कों पर चेतना फैलानी चाहिए। इस समस्या को हल करने के लिए समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारीयों द्वारा प्रबंधन की जांच होनी चाहिए। नेशनल हाइवे पर यातायात की बढ़ती संख्या और प्रदूषण को कम करने के लिए सुझाव निकाले जाने चाहिए। इसके लिए नई सड़क योजनाओं को तेजी से लागू करना चाहिए।
वर्जन:
बादशाहपुर सेक्टर 66 तिराहे पर हमेशा ट्रैफिक दबाव रहता है, जिसके समाधान के लिए उन्होंने नेशनल हाइवे को कई सुझाव देते हुए आमने सामने ट्रैफिक डायवर्जन के विकल्प में आगे पीछे यू-टर्न की व्यवस्था पर विचार करने की बातें कही है। जल्द बादशाहपुर जाम के समाधान पर उचित कदम उठाये जायेगें। - सतीश देशवाल, थाना प्रभारी बादशाहपुर