66.62 करोड़ की ठगी करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 09:19 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): देशभर में करीब 66.62 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले 16 साइबर ठगों को गुरुग्राम की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, निवेश, सेक्सटॉर्सन, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से 17 मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद करके इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से डाटा रिकॉर्ड निकलवाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

रिकॉर्ड से आरोपियों के खिलाफ ठगी करने के संबंध में 15,265 शिकायतें का खुलासा किया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 488 मामले दर्ज हैं, इनमें से 36 मामले हरियाणा के अलग-अलग जिलों में दर्ज किए गए हैं। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर क्राइम थानों की पुलिस ने जनवरी से जून माह तक इन 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, निवेश, सेक्सटॉर्सन, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने 1500 रुपये, 17 मोबाइल, सात सिम कार्ड और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस ने आरोपी अनुराग, आशीष कुमार और चिराग को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम मानेसर थाना पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी, अमित लवानिया उर्फ रवि अग्रवाल उर्फ अमित, अनुपम बनर्जी, नीतीश, रोशनी, करण सिंह, रूमान अली, रमन चंदन और ईशा यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं, साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ, सोनू व प्रतीक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम के साइबर क्राइम ईस्ट थाना में एक मामला, साइबर क्राइम मानेसर थाना में सात मामले और साइबर क्राइम साउथ थाना में दो मामले दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static