धोखाधड़ी के आरोपी से रिमांड में 1.10 लाख कैश बरामद, विदेश भेजने का दिया था झांसा

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 12:32 PM (IST)

गोहाना : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गोहाना सदर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से रिमांड अवधिमें 1.10 लाख रुपए का कैश बरामद किया है। कटवाल गांव के अजीत पुत्र सुभाष ने 26 जून को सदर थाने में केस दर्ज करवाया था। यह केस पानीपत के उरलाना खुर्द गांव के युवराज सिंह  उर्फ चमकार सिंह, जींद जिले के मलार गांव के मनजीत सिंह तथा दिल्ली के कनाट प्लेस के जी.एम. खान के खिलाफ था। पीड़िता का आरोप था कि इन लोगों ने उसे विदेश भेजने के झांसे से उससे 26 लाख रुपए ठग लिए। 

इस मामले में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी युवराज सिंह उर्फ चमकार सिंह की की। उससे 5500 रुपए बरामद किए गए। उसे पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया। अनुसंधान टीम के ए.एस.आई. हरिओम ने नई गिरफ्तारी दरियागंज, दिल्ली के गौर मोहम्मद पुत्र जहूर मोहम्मद की की। उसे अदालत में पेश कर उस का रिमांड लिया गया। रिमांड पीरियड में पुलिस ने  आरोपी से 1.10 लाख रुपए रिकवर  कर लिए। गुरुवार को रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी गौर मोहम्मद को अदालत में पेश कर दिया गया। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल में भेजने का आदेश दिया।               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static