शादी का झांसा देकर रेप, दिल्ली से आई जीरो एफआईआर
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 10:57 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय युवती के साथ साढ़े चार साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पर विश्वासघात करने का भी पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के कीर्ति नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद गुरुग्राम पुलिस को भेजी गई। जीरो एफआईआर पर शुक्रवार को सदर थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली निवासी 29 वर्षिय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी जान पहचान उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक से हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और एक जनवरी 2019 से 30 जून 2023 के बीच गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित एक मकान में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का भावनात्मक और आर्थिक शोषण भी किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।
पीड़िता ने पहले दिल्ली के कीर्ति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे अब घटनास्थल गुरुग्राम होने के कारण सदर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा विश्वासघात के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।