व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंच कर 105 साल के बुजुर्ग ने भी दिया वोट

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 04:02 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर वोटिंग का सिलसिला सुबह 7 बजे ही शुरू हो गया था। प्रदेश के 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान हो रहा है, जिसके लिए 22 जून को मतगणना होगी। यमुनानगर जिले की साढ़ौरा नगर पालिका के लिए पहली बार मतदान हो रहा है। इसलिए अपना चेयरमैन और पार्षद चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में 105 साल के बुजुर्ग भी मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाली।
 
मतदान केंद्र पर चर्चा का विषय बने बुजुर्ग सेवा राम
 
105 वर्षीय बुजुर्ग सेवा राम व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे और पालिका के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। सेवा राम ने मतदान केंद्र में बनाए गए, बूथ नंबर 10 पर मतदान किया  है। ऐसे मतदाता दूसरों के लिए भी मिसाल बनते है। वोटिंग लगातार जारी है और अब तक 68 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। साढ़ौरा नगर पालिका के लिए मतदान करने पहुंचे लोगों का कहना है कि वे विकास के नाम पर वोट देकर पालिका चेयरमैन और अपने वॉर्ड के लिए पार्षद चुन रहे हैं।
 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static