Haryana में बनेंगे 12 नए लेबर कोर्ट, जानिए किन जिलों में मिली है मंजूरी
punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 05:40 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में औद्योगिक विवादों का निपटान अब जल्द होगा। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 12 नए Labour Court (लेबर कोर्ट) बनाने की मंजूरी मिली है। औद्योगिक विवादों को देखते हुए कुल 26 लेबर कोर्ट संचालित करने का टारगेट रखा गया है। श्रम मंत्री Anil Vij ने बताया कि पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, सिरसा, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी-दादरी, फतेहाबाद और नूंह में लेबर कोर्ट बनेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)