यमुना में नहाने गया था बच्चा, देर शाम तक नहीं लौटा वापस, दो दिन बाद किनारे पर मिला शव

punjabkesari.in Thursday, Apr 25, 2024 - 07:34 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी)हरियाणा के फरीदाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि घर से यमुना नदी में 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। 23 अप्रैल को लड़का घर से यमुना नदी में नहाने के लिए निकला था और गुरुवार को पुलिस ने एक बच्चे पड़ोसी गांव में रहने वाला आमीन है। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पल्ला गांव के नवीन नगर के पास यमुना नदी का है जहां नवीन नाम के यमुना के किनारे एक 12 साल के बच्चे का शव मिला। जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन और फॉरेंसिक की टीम को सूचना दी गई। वे लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों की पहचान कराकर बीके मोर्चरी पर भिजवाया गया। हालांकि परिजन का कहना है कि बच्चा यमुना में नहाने आया था, इसके बाद वो 23 तारीख से घर नहीं लौटा।

देर शाम घर नहीं लौटा आमीन

मृतक के पिता लियाकत का कहना है कि बच्चा आमीन घर से यमुना किनारे नहाने के लिए निकला था। जिसके बाद वो घर नहीं लौटा जब वो शाम तक घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई। लेकिन वो नहीं मिला तब पल्ला थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने बच्चे की तस्वीर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाली। साथ ही बच्चे की खोज शुरू की गई। बच्चों की उम्र लगभग 12 साल की बताई गई है। बच्चे की लाश मिलती है। 

उन्होंने कहा कि जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने में भी शिकायत दी लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद कुछ मछुआरे के द्वारा यमुना नदी में आज बच्चे को देखा गया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तो कपड़े के माध्यम से बच्चे की पहचान हो पाई।

शव से की बच्चे की पहचान

वहीं पल्ला थाना SHO सुमेर का कहना है कि उनको सुबह सूचना मिली कि यमुना नहर के नजदीक एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद वो और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराई गई। पहचान में पता चला कि पार्ट 3 शिव कॉलोनी में रहने वाले लियाक़त का है। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहचान करना बेहद मुश्किल था, लेकिन कपड़े से बच्चे की पहचान कराई गई। शव को कब्जे में ले लिया है और बीके मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static