नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेश में खुलेंगी 13 नई फास्ट ट्रैक कोर्ट, ड्रग तस्करों पर कसेगा शिकंजा

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने मादक पदाथों की तस्करी और नशे से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राज्य में 13 नई फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों के गठन की अधिसूचना जारी की है। अब फतेहाबाद में पहले से स्थापित अदालत के अतिरिक्त दो नई और सिरसा में छह नई अदालतें स्थापित होंगी। फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, रोहतक व यमुनानगर में एक-एक अतिरिक्त विशेष अदालत बनेगी।

नशा राज्य सरकार के मुताबिक इन अदालतों को विशेष रूप से तस्करी, मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन और संबंधित अपराध की सुनवाई के लिए अधिकृत किया गया है।


राज्य में पहले से ही आठ फास्ट ट्रैक हैं। अब इनकी संख्या 21 हो जाएगी। इन अदालतों में अपर सत्र न्यायाधीश स्तर के न्यायिक अधिकारियों को विशेष न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्तियां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की सहमति से होंगी।  


अदालतों का बोड़ा कम होगा 
हरियाणा में बड़ी संख्या में एनडीपीएस के मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों के त्वरित निपटारे, आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने व न्यायिक प्रक्रिया को प्रभागी बनाने के लिए इनकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नई अदालतों के गठन से लंबित मामलों का बोझ कम होगा और सरकार को नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूती मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static