Haryana: आज कुरुक्षेत्र में 14 आई.पी.एस., 54 डी.एस.पी. और 5000 जवान तैनात, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 25, 2025 - 08:24 AM (IST)

चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समागम और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 25 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए कुरुक्षेत्र जिला हाई अलर्ट पर है।

वी.वी.आई.पी. सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए व्यापक और बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। कुरुक्षेत्र में अभूतपूर्व सुरक्षा तैनाती 14 आई.पी.एस., 54 डी.एस.पी. तथा विभिन्न जिलों से आई महिला एवं पुरुष टुकड़ियों सहित लगभग 5000 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। शहीदी दिवस समागम स्थल, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव परिसर से लेकर प्रधानमंत्री के पूरे रूट तक सुरक्षा ड्यूटियां दिन-रात की शिफ्टों में तैनात हैं।

डी.जी.पी. ओ.पी. सिंह के सख्त निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह ने आज कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिएए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान ड्यूटी में जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री के रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए मुख्य मार्गों, चौराहों और भीड़ वाले बिदुओं पर हाई रेजोल्यूशन सी.सीटीवी कैमरे लगाए गए है। कुरुक्षेत्र में ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी ओपी सिंह, ए.डी जी पी. लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, ए डी जी.पी. सी आई डी. सौरभसिंह, आई.जी. पी. सी आई डी. अशोक कुमार, आई जी पी अंबाला रेंज पंकज जैन, एस पी कुरुक्षेत्र नीतीश अवावाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्योतिसर और पुरुषोत्तमपुरा बाग का विस्तृत निरीक्षण किया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static