Rape Case : पेट में दर्द होने पर बच्ची को ले गए अस्पताल, वहां किशोरी नेे दिया मृत बच्चे को जन्म...

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 02:22 PM (IST)

रोहतकः हरियाणा के  रोहतक में  हौरान कर देेने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल की नाबालिग किशोरी  ने मृत बच्चे को जन्म दिया। यह नाबालिग मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। किशोरी को पेट में दर्द होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां पर पीड़िता ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों ने नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया।  वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है।

बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने रोहतक के महम पुलिस थाने में शिकायत  में बताया कि वह रोहतक के महम पुलिस थाना एरिया के एक गांव में बने ईट भट्‌ठे पर काम करता है। उसकी एक 15 साल की बेटी है, जो उनके साथ लगभग साढ़े 4 महीने पहले बिहार से रोहतक रहने आई थी। वह फिलहाल भट्‌ठे पर ही परिवार के साथ रह रही थी।पेट में दर्द होने पर महम के अस्पताल में बच्ची को लेकर गए। जहां पर नाबालिग ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। 

महम के डीएसपी संदीप ने जानकारी दी कि पीड़ित नाबालिग की सीड्ब्ल्यूसी से काउंसिलिंग करवाई जा रही है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static