Rain Alert: हरियाणा में तेज आंधी के साथ लगातार 6 दिन होगी बारिश, सोच समझकर निकले घरों से बाहर
punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 08:05 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पंचकूला में सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। वहीं प्रदेश में 29 जून तक मानसून की एंट्री होगी।
महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक हुई बारिश
बताया जा रहा है कि आज रात से प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इसके कारण आने वाले 4 से 5 दिन पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। सूबे में 19 जून तक 9 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 282MM तक बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 जून तक मौसम में बदलाव रहेगा।
आज से 25 जून तक बारिश
प्री मानसूनी हवाओं के कारण आज रात से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। 21 जून और 22 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 23 जून से 25 जून के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। आज से 25 जून तक हरियाणा में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों की गर्मी से ओर ज्यादा राहत मिलेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Haryana Weather: हरियाणा में इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, आज फिर होगी भारी बारिश...अलर्ट हुआ जारी
