मकान बेचने के नाम पर हड़पे 17.75 लाख रुपए, मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 12:05 PM (IST)

हिसार (ब्यूरो) : सैक्टर-13 निवासी कमल हांडा ने सैक्टर-15 के हर्ष खुराना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि हर्ष ने मकान बेचने के नाम पर 17,75,709 रुपए हड़प लिए। सिविल लाइन पुलिस ने नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत करने का केस दर्ज किया है। कमल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि सैक्टर-15 के हर्ष ने उनके साथ 13 मई 2015 को 50 गज के एक मकान का सौदा किया था। मगर मकान नाम नहीं कराया। उसने उसके 17 लाख 75 हजार 709 रुपए हड़प लिए। 

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने हर्ष के साथ सौदा कर हुडा कार्यालय में मकान ट्रांसफर करने की एप्लीकेशन लगाई तो पता चला कि मकान पर हर्ष ने लोन ले रखा है। उसके बावजूद मैंने उसकी बकाया किश्तें जमा कराई। मुझे बाद में पता चला कि हर्ष उसी मकान को पहले सातरोड खुर्द गांव के राजेश को बेच चुका है और राजेश ने उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा कर रखा है। वह मुकद्दमा विचाराधीन है। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static