हिसार में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर...उड़े परखच्चे; महिला समेत 2 ने मौके पर तोड़ा दम
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 06:38 PM (IST)
हिसार : हिसार से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बालक चौपटा क्षेत्र में किरोड़ी गांव के पास हुआ है। मृतक भिवानी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक महिला और युवक की मौके पर जान चली गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे का भयावह मंजर देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।