हरियाणा पहुंची कोरोना वैक्सीन की 2.41 लाख डोज, विज ने ट्वीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 04:51 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): कोरोना वैक्सीन का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, बुधवार को हरियाणा के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की दो लाख इकतालीस हजार पांच सौ डोज चंडीगढ़ पहुंची। इस कोरोना वैक्सीन की खेप को अब कुरुक्षेत्र में बनाए गए राज्यस्तरीय वैक्सीन स्टोर में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी।

बता दें कि वैक्सीन 16 जनवरी को सबसे पहले स्वास्थ्य अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैल रही हैं, इसलिए अधिकारी पहले वैक्सीन लगवाएंगे, ताकि दूसरे कर्मचारी भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static