सिरसा में हुई फायरिंग मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 अवैध हथियार भी हो चुके बरामद

punjabkesari.in Monday, Feb 13, 2023 - 06:47 PM (IST)

सिरसा(सतनाम) : बीती 8 फरवरी को पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए अमन उर्फ खलनायक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके भाई करणदीप और एक साथी जगसरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्तौल और 4 जिन्दा कारतूस भी बरामद की है। इसके अलावा भी आरोपी अमन की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर की एक पिस्तौल,7 जिन्दा कारतूस व 5 मैगजीन बरामद की हैं। बता दें कि पुलिस ने 25 जनवरी को सिरसा के नोहरिया बाजार में गोलीबारी करने के मामले में अब तक 3 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब तक 4 अवैध हथियार और कुछ कारतूस भी बरामद किए जा चुके हैं।

 

PunjabKesari

 

आरोपी अमन पर करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज

सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अर्पित जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को सिरसा के नोहरिया बाजार में हुए गोलीकांड के मुख्यारोपी के साथ 8 फरवरी को पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। उस समय आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर उसके भाई करणदीप और एक अन्य साथी जगसीर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमन उर्फ़ खलनायक पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमे से ज्यादातर नशा तस्करी के हैं। वहीं उसकी निशानदेही पर पकडे गए दो लोगों पर भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि 25 जनवरी को हुए हमले में कुछ और नाम भी सामने आए हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static