मौत का तार! शिकायत के बाद भी नहीं हटी हाई वोल्टेज लाइन, अब जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे दो बच्चे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:41 PM (IST)

अंबाला : गांव बोह में बस स्टैंड के नजदीक हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की शाम हादसा हो गया।

डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। छत पर खेलते समय बच्चे किसी तरह हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन के प्रति भारी रोष दिखाई दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र और बस स्टैंड के पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार हटवाने के लिए लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण दो मासूम बच्चे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गुजर रही बिजली लाइनों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल बच्चों के नाम और उम्र की जानकारी सामने नहीं आई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static