फिल्मी स्टाइल में अस्पताल से 2 कैदी फरार, पुलिस पर भी किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 10:30 AM (IST)

सिरसा(सतनाम):   हरियाणा के सिरसा जिले के नागरिक अस्पताल से दो कैदी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गए. ये दोनों कैदी कैदी वार्ड में उपचार करवा रहे थे। रात को दोनों कैदियों ने वार्ड के दरवाजे का शीशा तोड़ा और वहां से फरार हो गए। कैदियों के भागने की ये घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि इन कैदियों ने वार्ड में मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया है। पुलिस इन कैदियों की तलाश कर रही है।

पुलिस द्वारा ये अनुमान लगाया जा रहा है कि भागने के मकसद से ही इन दोनों ने दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा किया था। बता दें कि सिरसा जेल में सोमवार की रात बंदियों के दो गुटों में झड़प हो गई।  इस झगड़े में दो बंदियों को चोटें आई, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुताबढ़ निवासी हवालाती सोनू सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया था।

वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों बंदी फरार हो गए हैं. दोनों की तलाश जारी है। इन दोनों कैदियों ने पुलिसकर्मी पर भी हमला किया है। रात को शौच के लिए गए कैदी के साथ गए पुलिसकर्मी पर एक कैदी ने हमला कर दिया था। उसके बाद दोनों शीशा तोड़ते हुए फरार हो गए। दोनों की तलाश में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस टीम भेजी लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।  पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static