दोस्त की बहन को बहकाकर ले गया था युवक, फिर किया  दुष्कर्म... अब अदालत ने सुनाई 20 साल की कैद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2024 - 10:19 AM (IST)

सोनीपत: अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की अदालत ने किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। दोषी करार दिया गया युवक किशोरी के भाई का दोस्त था। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से 40 हजार रुपए पीड़िता को देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, जुर्माना न भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि संदीप उसके भाई का दोस्त था, जिसके चलते उनकी जान पहचान हो गई थी। संदीप उसे 15-16 मार्च 2023 को कुंडली स्थित एक फ्लैट में ले गया। जहां पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में वह घर आ गई। आरोपी उसे 5 अप्रैल 2023 को भी फ्लैट पर ले गया। वहां उससे फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को साथ ले जाकर घटनास्थल की निशानदेही की।

पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा जोड़ दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संदीप को 8 मई 2023 को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने अब दोषी को 20 साल कैद व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static