नाबालिग से शादी रचाकर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 10:38 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नाबालिग से शादी रचाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी करार दिया है। ढाई साल चली नियमित सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी बंटी उर्फ गोलू निवासी छोटा बाजार थानेसर पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे आठ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ भगा ले गया था।

जिला उप न्यायवादी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि 24 सितंबर 2020 को शहर निवासी एक महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया था कि वह शहर में किराए के मकान में रहती है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। करीब डेढ़ साल पहले बंटी उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ शादी रचा ली थी। शादी के बाद 18 मार्च 2020 को उसकी बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया।

आरोपी बंटी ने उसके परिवार का बेटी से मिलना बंद कर दिया था। मिलने की कोशिश करने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बंटी के खिलाफ   केस दर्ज किया था। 29 अक्तूबर को आरोपी बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से कारागार भेज दिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static