राष्ट्रमंडल खेलों में 66 में से 22 पदक प्रदेश के, प्रत्येक हरियाणवी के लिए गर्व की बात: सी.एम.

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 08:23 AM (IST)

पानीपत(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को गांव बबैल में ग्रामीणों के बीच में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना और उसका जिक्र अपने सम्बोधन में भी किया। ग्राम स्वराज अभियान के तहत रविवार को गांव बबैल में कार्यक्रम का आयोजन किया था। मौके पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, विधायक महिपाल ढांडा, रोहिता रेवड़ी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन सहित अन्य मौजूद रहे। 

मुख्यातिथि ने बबैल मंडी में उबड़-खाबड़ जमीन को समतल बनाकर एक शैड बनवाने और अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कि लोगों को समय निकालकर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनना चाहिए, क्योंकि ये देश के विकास से जुड़ी बातें होती हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्र मंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते हैं और यह प्रत्येक हरियाणावी के लिए गौरव की बात है कि उनमें से 22 पदक हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अनीष भनवाला ने मात्र 15 वर्ष की आयु में गोल्ड मैडल प्राप्त करके करनाल और हरियाणा का नाम रोशन किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static