हालात: ऑक्सीजन न मिलने से हरियाणा में अब तक 29 मौतें, इन 15 जिलों पर गहराया संकंट
punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 01:15 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,775 नए मरीज मिले हैं। अब तक ऑक्सीजन न मिलने के कारण प्रदेश में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिन को हिसार में 5 व पानीपत में 3 जानें गईं है। वहीं दूसरी और केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन बनाकर लॉकडाउन जैसी सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए दो पैरामीटर तय किए हैं। पहला- एक सप्ताह से जिले का पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हो दूसरा- ऑक्सीजन व आईसीयू बेड 60% से ज्यादा भर गए हों। प्रदेश के 15 जिलों का पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है।
प्रदेश के इन 17 जिलों में सख्ती हो सकती है, जानिए कहां कितना है पॉजिटिविटी रेट
जींद 32.11
फरीदाबाद 32.13
हिसार 29.69
सोनीपत 29.43
फतेहाबाद29.13
पानीपत28.95
गुड़गांव26.56
करनाल24.62
यमुनानगर 22.20
सिरसा22.03
कुरुक्षेत्र17.43
पंचकूला 15.69
भिवानी14.77
अम्बाला13.15
झज्जर11.58
कैथल9.48
रेवाडी 9.74