भाजपा बूथों पर चलाएगी ३ दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान : बराला

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान प्रदेशभर में जोर-शोर से चला हुआ है। लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए भाजपा ने 3 दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश्याध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रत्येक बूथ पर अच्छा खासा वोट प्रतिशत मिला,इसलिए प्रत्येक बूथ पर अधिकतम सदस्य बनाने की रणनीति तहत 3 दिन का विशेष सदस्यता अभियान चलाने का संगठन ने निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 20,21 और 22 जुलाई को प्रदेश के सभी 20 हजार बूथों पर 3 दिन का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा,इन 3 दिनों में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष,जिला सदस्यता प्रमुख,मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख और सभी विस्तारक कार्यकत्र्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा का मंडल स्तर तक का प्रत्येक कार्यकत्र्ता सदस्यता अभियान में जुटकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्य के नाते पार्टी से जोड़े।

प्रत्येक कार्यकत्र्ता कम से कम 25 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान में सभी स्तर के जनप्रतिनिधि, मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकत्र्ता जोर-शोर से भागीदारी निभाएंगे। पार्टी की सक्रिय सदस्यता के लिए किसी भी कार्यकत्र्ता को कम से कम 7 दिन का समय सदस्यता अभियान के लिए देना होगा। यहां बता दें कि इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद व विधायक भी बूथों पर मोर्चा संभालेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static