यमुनानगर में 70 करोड़ के धान घोटाले में 3 इंस्पेक्टर व AFSO बर्खास्त, राइस मिलों में धान की सामने आई भारी कमी

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 09:53 AM (IST)

यमुनानगर : जिले में सामने आए करीब 70 करोड़ रुपए के बहुचर्चित धान घोटाले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 3 इंस्पैक्टरों मनोज यादव, सविता, विनोद कुमार और ए.एफ. एस. ओ. देवेंद्र कुमार को नौकरी से बखस्ति कर दिया है। निदेशक अंशज कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी अनुसार इंस्पैक्टरों को धान खरीद सीजन के दौरान अलग-अलग अनाज मंडियों की जिम्मेदारी दी गई थी। इंस्पैक्टर सविता छछरौली, विनोद कुमार प्रतापनगर और मनोज यादव रणजीतपुर मंडी में तैनात थे जबकि ए. एफ. एस. ओ. देवेंद्र कुमार प्रतापनगर मंडी में सुपरवाइजर की भूमिका निभा रहे थे। इन सभी के कार्यकाल के दौरान ही सातों राइस मिलों में धान की भारी कमी सामने आई।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित राइस मिलें राइस मिलर संदीप सिंगला के नाम पर संचालित हो रही थीं। अधिकारियों की निगरानी में ही इन मिलों में धान की आवक और स्टॉक का रिकॉर्ड रखा जाना था लेकिन इसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। आरोप है कि मंडियों में फर्जी गेट पास काटकर कागजों में धान की खरीद दर्शाई गई और बाद में इसी आधार पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी की गई। 13 नवम्बर 2025 को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक अंशज कुमार ने प्रतापनगर स्थित 4 राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static