मुंबई से चार दिन पहले आए 11 लोगों में से 3 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 02:23 PM (IST)

टाेहाना (सुशील): मुम्बई से टोहाना आए दो परिवार के 11 लोगों मे से तीन लोगों की रिपोर्ट पाॅजटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पाॅजटिव आए तीन लोगों में दो महिला व एक पुरुष है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 लोगों में से 5 सदस्य एक परिवार के है जो बोस्ति के सरकारी स्कूल में क़वारंटाइन किए गए थे।

वहीं 6 लोग उकलाना गए थे, जो घर में क्वारंटाइन कर दिए थे। जिनमें से 2 की रिपोर्ट पाॅजटिव आई है। इस बारे जानकारी देते हुए पीएचसी से कर्मचारी गुलाब कौर ने बताया कि 4 दिन पहले 11 लोग मुम्बई से आए थे, जिसके बाद 6 लोगो के सैंपल लिए गए थे। जिनमे 3 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। रिपोर्ट के अनुसार 3 लोगों मे से 2 उकलाना व एक बोस्ति से है।                 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static