हरियाणा में 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 10:49 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) ने राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के पोस्टिंग और ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।


बता दें कि हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (DRA) के पद से प्रमोट होकर नायब तहसीलदार बने सभी 33 अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े पदों पर तैनात किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)