एक्शन मोड में हरियाणा सरकार, 4 सीनियर शिक्षा अधिकारियों का ट्रांसफर...देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 10:04 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में चार हरियाणा एजुकेशन सर्विस-1 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हिसार के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) राम रतन को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) हिसार लगाया गया है।

रेवाड़ी के डीईओ बिजेंद्र हुड्डा को डीईईओ रोहतक नियुक्त किया गया। वहीं गुरुग्राम में डीआईईटी की प्राचार्य सुमिता रंगी को डीईईओ गुरुग्राम बनाया गया है।

जींद की डीईओ रितु पंघाल को डीआईईटी मदीना, रोहतक का प्राचार्य लगाया गया है। सभी नियुक्तियां रिक्त पदों के खिलाफ की गई हैं। यह आदेश हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया द्वारा जारी किए गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static