हरियाणा के 41 खिलाड़ी होंगे भीम अवार्ड से सम्मानित, नीरज चोपड़ा से लेकर इनका किया गया चयन
punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 08:26 PM (IST)

पंचकूला (उमंग) हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड के लिए 41 खिलाड़ियों का चयन किया है। हरियाणा के खेल निदेशक पंकज नैन ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि खेल विभाग ने पेंडिंग भीम अवार्डी की सूची फाइनल कर दी गई है। पूरी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के चलते सूची खेल विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी खिलाड़ी को कोई आपत्ति है तो वे 10 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 25 फरवरी के बाद सूची को फाइनल माना जाएगा।
पंकज नैन ने बताया कि भीम अवार्डी को सरकार सम्मान के साथ पांच लाख रुपये नगद और हर महीने 5000 रुपये मानदेय देती है। भीम अवार्ड के लिए कुल करीब 211 आवेदन मिले थे। 2017-18 में 13 आवेदन, इसी तरह 2018-19 में 58 और 2019-20 में 69 जबकि 2020-21 के 71 आवेदन आए थे।
पंकज नैन ने बताया कि एक साल में भीम अवार्ड के 11 खिलाड़ियों का चयन होता है। उन्होंने कहा कि भीम अवार्ड के लिए अलग-अलग टूर्नामेंट के नंबरों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। भीम अवार्ड के चयन के लिए खेल विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित है। इस कमेटी में खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा दो अर्जुन अवॉर्डी भी शामिल किए गए हैं।
बता दें कि सोनीपत से आठ खिलाड़ियो को चयनित किया गया है। जिसमें रवि कुमार दहिया का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जितने वाले नीरज चोपड़ा को भी हरियाणा खेल विभाग ने भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ratha Saptami : हर तरह के कष्ट से छुटकारा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

आज मनाई जा रही है सूर्य जयंती, विधिपूर्वक व्रत करने से जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि

विदेश मामलों पर चर्चा के लिए भारत आएंगी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक

प्रेम प्रसंग के चलते हुआ रिश्तों का कत्ल: कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार