हरियाणा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 90 हजार रिश्वत लेते ही विजिलेंस ने धराया

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 02:09 PM (IST)

सोनीपत (कपिल) : हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है।  विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी सचिन शर्मा को 90 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। आरोप है कि पटवारी ने रामनगर स्थित फैक्ट्री की जमीन को मॉर्गेज कराने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की मांग से परेशान पीड़ित ने मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत के बाद भिवानी विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और पटवारी को उसके कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

पटवारी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। रिश्वत लेने के मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका और भ्रष्टाचार से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static