हरियाणा महिला आयोग में 5 नई सदस्य नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:01 PM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में पांच नई सदस्याओं की नियुक्ति की है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की है।

जारी आदेश के अनुसार, भारती सैनी, सुनीता लोहचाब, सुमन सेहजादवाला, डॉ. अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को हरियाणा राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। इन सभी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।