जन्मदिन की केक के लिए रो रहा था 5 साल का बच्चा, सरप्राईज लेकर पहुंची पुलिस, फिर...

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 06:01 PM (IST)

गुरुग्राम: कोराना वायरस को लेकर लॉकडाउन के बीच बच्चे के 5वें जन्मदिन पर गुरुग्रम पुलिस केक लेकर उसके घर पहुंची। 5 साल का बच्चा अपने जन्मदिन पर घरवालों से केक की जिद कर रहा था, बच्चे ने रोते रोते पुलिस को केक के लिए फोन कर दिया था। 5 साल के बच्चे की विश को पूरा करने के लिए गुरुग्राम पुलिस केक लेकर उसके घर पहुंच गई. चरनजीत सिंह गांधी ने बताया कि उनका बच्चा सुबह से ही रो रहा था कि उसका जन्मदिन मनाया जाए। बच्चे की जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने कई जगह फोन किया लेकिन केक नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और बच्चे की भी बात करवाई।

थाना प्रभारी याकूब खान ने बताया कि उन्हे चरनजीत सिंह गांधी ने फोन कर बताया था उनके पांच साल के बेटे का आज जन्मदिन है। वह सुबह से ही रो रहा है कि उसका जन्मदिन मनाया जाए, इसके लिए उसने सभी जगह फोन किया, लेकिन कहीं भी केक नहीं मिल रहा। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम में तैनात पुलिस कर्मियों को पहले केक का इंतजाम करने के लिए कहा। 

बच्चे का जन्मदिन मनाने पहुंची
इसके बाद केक लेकर थाने से दो राइडर और एक पीसीआर में सवार होकर छह पुलिसकर्मी पांच साल के बच्चे स्वबीर सिंह गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए डीएलएफ फेज-दो स्थित मकान नंबर-113 आकाशनीम मार्ग पर पहुंचे। उसके बाद पांच साल के स्वबीर सिंह गांधी को अंदर से बाहर बुलाया गया।

परिवार वालों ने किया पुलिस का धन्यवाद
बच्चे ने जैसे ही पुलिस को केक के साथ देखा वो खुशी से झूम उठाया और उसने पुलिस वालों का धन्यावाद किया। वहीं बच्चे के परिजनों ने भी पुलिस का इसके लिए शुक्रिया करते दिखे। बच्चे ने केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया। पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में भी पुलिस टीम ने बच्चे का जन्मदिन घर जाकर सेलिब्रेट किया, यह सरहानीय काम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static