Dussehra 2024: चरखी दादरी में 51 फूट ऊंचे रावण का होगा दहन, झांकियों के साथ होगा पुतलों का दहन

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 03:33 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा पर्व दादरी में धूमधाम से मनाया जाएगा। बस स्टैंड के पीछे ग्राउंड में 51 फूट ऊंचा रावण व मेघनाथ और कुंभकरण के 40-40 फूट ऊंचे पुतले लगाए जा रहे हैं। शाम को झांकियों के साथ तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतले तैयार करने वाले कारीगरों का कहना है कि दो महीने की मेहनत ये तैयार पुतलों का दहन होगा तो बुराई पर अच्छाई की जीत होने से दिन को सुकून मिलेगा।

बता दें कि आजादी समय से ही दादरी के पुराना शहर क्षेत्र में लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। लगातार नौ दिन तक रामलीला के अंतिम दिन दशहरा पर्व पर ग्राउंड में लीला का मंचन होगा। शाम को ग्राउंड में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन होगा। इस पर्व को खास बनाने के लिए कमेटी द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुतले तैयार करने वाले कारीगर बताते हैं कि करीब दो महीनों के दौरान पुतले तैयार किए हैं। पुतलों का दहन होगा तो दिन को सुकून मिलेगा क्योंकि बुराई पर अच्छाई की जीत होगी।

रामलीला कमेटी के चेयरमैन जयभगवान मस्ताना ने बताया कि रामलीला कमेटी द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत को एतिहासिक बनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। शाम को राम व लक्ष्मण तीनों पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी और यह दिन हर वर्ष दादरी के लोग याद रखते हैं और मन में प्रेरणा भी लेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static