मंडी में पहुंचने लगी किसानों की 6 महीने की मेहनत, भाव कब मिलने से नाखुश नजर आए किसान
punjabkesari.in Saturday, Oct 01, 2022 - 02:12 PM (IST)
 
            
            सोनीपत (सन्नी) : सरकार के आदेश अनुसार एक अक्टूबर यानि आज से धान की खरीद शुरू होगी। उसी के तहत आज सोनीपत की अनाज मंडी में किसान अपने धान की फसल लेकर पहुंच रहे है और मंडी में चारों तरफ धान की ढेरियां लगी हुई है। 
वहीं अनाज मंडी में पहुंचे किसान खुश नजर आए और उनका कहना है कि अबकी बार उन्हें कोई परेशानी नहीं आ रही है। डिजिटल माध्यम से जो पास बन रहे थे, वह भी सही तरीके से काम कर रहे हैं और मंडी में धान भी सही समय पर बिक रहा है। 
किसानों का कहना है कि वह अपनी 1509 धान लेकर मंडी में पहुंचे हुए हैं। मंडी में जो सुविधाएं मिल रही हैं उनसे वह संतुष्ट हैं ,लेकिन जब धान बहुत ज्यादा तादाद में नहीं पहुंचा था तो भाव बहुत अच्छा मिल रहा था और अब धान बहुत ज्यादा पहुंच चुका है तो भाव कम हुआ है। जिसकी वजह से वह परेशान है क्योंकि खेतों में बेमौसम बरसात के कारण धान की फसल में बहुत नुकसान हो चुका है और अगर धान की फसल का भाव अच्छा मिलेगा तो कुछ नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सकती है। वहीं कसानों ने अपील की है कि धान के भाव की फसल का रेट में बढ़ौतरी की जाए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            