पानीपत में दर्दनाक हादसा, गली में खेलते-खेलते 6 वर्षीय मासूम के पलभर में ले गई मौत, काल बनकर गिरा लोहे का एंगल और फिर...

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 09:12 AM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां गली में खेल रहा एक 6 वर्षीय बच्चा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। दरअसल खेलते समय गली में पड़ा एक भारी लोहे का एंगल बच्चे के ऊपर गिर गया जिससे गंभीर चोट लगने से बच्चे की जान चली गई। वहीं हादसे के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सौंदापुर इलाके की है। मृतक बच्चे की पहचान सौंदापुर गांव निवासी रघुनाथ छह वर्षीय बेटा सिद्धार्थ के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि  सिद्धार्थ 26 जून की शाम गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह गली में रखी भारी लोहे की एंगल पर झूलने लगा जिससे संतुलन बिगड़ने से एंगल उसके ऊपर गिर गई। हादसे में सिद्धार्थ को गंभीर चोटें लगी और खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े।  लेकिन सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बच पाई।

 वहीं परिजनों ने  पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static