पिता की पिटाई से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, मां की शिकायत पर केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 11:04 AM (IST)

बहादुुरगढ़ : गांव कसार में बी.पी.एल. फ्लैट में पिता की पिटाई से एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पिटाई का यह आरोप मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर लगाया है। इस पर सैक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को सैक्टर-6 थाना पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल में बच्चे का शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में बबली ने बताया कि वह गांव कसार में बी.पी.एल. फ्लैट में दूसरी मंजिल पर रहती है।
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उसके 6 वर्षीय बेटे कमल ने बैड पर लघु शंका कर दी। आरोप है कि इस पर उसके पति ओमप्रकाश ने कमल की पिटाई कर दी। आरोप है कि थप्पड़ मारने से उसके बेटे कमल के नाकों में रक्त बहने लगा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैक्टर-6 थाना पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि कमल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कमल की एक छोटी बहन है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया

मैंने इसे खत्म कर दिया है, आओ और ले जाओ...'', 8 माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर ससुराल में किया फोन

Recommended News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का आभार व्यक्त किया

सीसीआई ने अडाणी समूह को एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स के अधिग्रहण की मंजूरी दी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर