कुरुक्षेत्र में तालाब से पकड़ा गया 60 किलो का मगरमच्छ, कड़ी मशक्कत के बाद आया हाथ

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 04:21 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के झांसा रोड पर गांव उदारसी के तालाब से वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मगरमच्छ पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए मगरमच्छ प्रजनन केंद्र और करनाल से आई विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया था। करीब 4 घण्टे तक चले सर्च अभियान के बाद मगरमच्छ पकड़ा गया। यह मगरमच्छ करीब 60 किलो है। 

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीना पहले बाढ़ आने के बाद से तालाब में तीन मगरमच्छ देखे गए थे। तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से गांव के लोग दहशत में थे। वे बार-बार प्रशासन को मगरमच्छ को पकड़ने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे थे। गत दिवस दोबारा एक मगरमच्छ यहां देखा गया, जिसके बाद आज संयुक्त कार्रवाई में यह मगरमच्छ पकड़ लिया गया। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब में जाल लगाया गया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static